फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passengers waiting for hours for buses on local routes

Maharajganj News: लोकल रूट पर बसों के लिए घटों इंतजार कर रहे यात्री

Thu, 27 Nov 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers waiting for hours for buses on local routes
महराजगंज। सहालग के कारण जनपद में रोडवेज बस यात्रियों की संख्या बढ़ी है। लेकिन यात्रियों को लोकल रूट की यात्रा के लिए समय से बस नहीं मिल रही है। 76 बसों के जत्थे के बाद भी यात्रियों को बस नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। निचलौल, गोरखपुर, ठूठीबारी, पनियरा जाने के लिए 40 मिनट से घंटे भर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो से पनियरा रूट के लिए कुल चार बसें हैं लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण चार दिन से हर फेरे में सीटों की क्षमता से अधिक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा रही है। यही स्थिति डिपो से निचलौल व ठूठीबारी के लिए भी है। यहां से डिपो के साथ ही गोरखपुर से भी बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन

इसके बावजूद 30 से 40 मिनट के इंतजार के बाद ही बसें मिल पा रहीं हैं। गोरखपुर रूट पर कुल 11 बसें संचालित हैं। फिर भी बुधवार दोपहर एक बजे 18 की संख्या में यात्री गोरखपुर के लिए बस का इंतजार करते मिले। उन्होंने बताया कि 40 मिनट से गोरखपुर के लिए कोई बस नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री राम उजागिर पटेल, कैलाश चौधरी ने बताया कि जब यात्री बढ़े हैं तो बसों की संख्या लगभग सभी रूटों पर बढ़नी चाहिए।
लेकिन सभी रूट पर पहले जितनी बसें ही चलाई जा रही हैं। इसलिए यात्रियों को एक से डेढ़ घंटा हर रूट पर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed