फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Passengers getting loose on two routes

Maharajganj News: दो रूट पर हो रही यात्रियों की जेब ढिली

Sat, 06 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 06 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Passengers getting loose on two routes
महराजगंज से घुघली, पनियरा की सेवा ठप, फरेंदा रूट पर कम हुईं बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्थानीय बस स्टेशन से यात्रियों को बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है। रोडवेज की सेवा के लिए यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महराजगंज से घुघली और पनियरा जाने वाली सेवा बंद हो गई है। फरेंदा जाने वाली एक बस कम हो गई है। यात्रियों को कई बार वाहन बदलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। किराया भी ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज डिपो में कुल 48 बसों का संचालन होता है। इनमें 15 अनुबंधित बसें शामिल हैं। परिचालकों की कमी के कारण महराजगंज से घुघली, पनियरा जाने वाली बस सेवा बंद है। फरेंदा जाने वाली एक बस बंद है। इसके अलावा भी जिस रूट पर परिचालक छूट्टी पर चले जाते हैं, वह सेवा ठप हो जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में निजी वाहन संचालकों की चांदी है। महराजगंज से घुघली और पनियरा ऑटो से जाना पड़ता है। इसमें दो जगहों पर सवारी बदलने के बाद यात्री गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। हरखा प्यास के रहने वाले मकसूदन ने बताया कि बीते दिन जिला मुख्यालय कुछ कार्य से आए तो रोडवेज की सेवा नहीं मिली। ऑटो से शिकारपुर गया, इसके बाद घुघली और घुघली से हरखा प्यास पहुंचा। इसमें एक तरफ से 70 रुपये से अधिक किराया देना पड़ा। अगर रोडवेज की बस मिलती तो 40 रुपये में ही काम चल जाता। फरेंदा जा रहे चंदन पांडेय ने बताया कि महराजगंज जिला मुख्यालय है। यहां से फरेंदा जाने के लिए रोडवेज बस समय से नहीं मिलती है। यात्रा करने में परेशानी होती है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि परिचालकों की कमी से तीन रूट प्रभावित हो रहा है। परिचालक मिलते ही सेवा बेहतर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed