{"_id":"6a56947dcf3378959b062d7e","slug":"passengers-facing-inconvenience-due-to-passenger-train-delays-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-181236-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पैसेंजर ट्रेन की देरी से यात्रियों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पैसेंजर ट्रेन की देरी से यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
नौतनवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री ।
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रूट पर चलने वाली 55071 और 55072 पैसेंजर ट्रेन आनन्द नगर और नकहा जंगल के बीच इंजीनियरिंग कार्य होने से देर से चल के कारण रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। यात्री अपने गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। मंगलवार को यह ट्रेन लगभग ढाई घंटे देरी से नौतनवा पहुंची।
यह ट्रेन नकहा जंगल से 3:10 बजे चलकर शाम 5:40 बजे नौतनवा पहुंचती है और शाम 6:55 बजे नौतनवा से नकहा जंगल के लिए प्रस्थान करती है। यह पैसेंजर ट्रेन बढ़नी से चलकर नकहा जंगल जाती है और वहां से नौतनवा के लिए आती है। नौतनवा से गोरखपुर तक जाने के लिए यह अंतिम ट्रेन है। रात में नौतनवा से गोरखपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है।
इसीलिए इस ट्रेन में यात्रियों की काफी भीड़ होती है। बताया गया कि विगत कई माह से यह पैसेंजर ट्रेन 4 से 5 घंटे देर से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को यह ट्रेन लगभग ढाई घंटे देर से नौतनवा पहुंची। ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री काफी परेशान रहे। नौतनवा, बरवाकला, नईकोट, भगीरथपुर, लक्ष्मीपुर, पुरंदरपुर, झामट, लोकविद्या पीठनगर, आनंदनगर आदि स्टेशनों से हजारों की संख्या में यात्री गोरखपुर तथा अन्य स्थानों के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन देर से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इंतजार करने के बाद जब ट्रेन के देर से आने की सूचना मिलती है, तो लोग परेशान होकर अधिक किराया देकर रोडवेज बस से यात्रा करने लगे हैं। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि नकहा और आनंदनगर के बीच इंजीनियरिंग कार्य किए जाने से ब्लॉक होने से ट्रेन लगभग दो घंटे देर से चल रही है। इसीलिए यात्रियों को परेशानी हो रही है।