{"_id":"6786c37bae57af21040c1f86","slug":"passenger-train-engine-fails-reaches-anandnagar-three-hours-late-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-140514-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, तीन घंटे देर से पहुंची आनंदनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल, तीन घंटे देर से पहुंची आनंदनगर
Wed, 15 Jan 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। नौतनवां से चलकर गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी का इंजन सोमवार की सुबह करीब सात बजे पुरंदरपुर हाल्ट पर फेल हो गया। इसके चलते तीन घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। दूसरा इंजन मंगाया गया, तब जाकर ट्रेन रवाना हुई।
नौतनवां से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 75116 अपने निर्धारित समय नौतनवा से गोरखपुर के लिए यात्रियों को लेकर चली थी। करीब सात बजे पुरंदरपुर हाल्ट के आगे पहुंची तभी इंजन में खराबी आ गई। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। तब जाकर ट्रेन नंबर 55069 का इंजन पहुंची और बोगी को लेकर गोरखपुर रवाना हुई।
इस संबंध में स्टेशन मास्टर धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी के कारण समस्या हुई थी।