फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Paniyra with the roadshow visited SP candidate Suman

पनियरा में रोड शो के साथ पहुंचीं सपा प्रत्याशी सुमन

Sat, 16 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 16 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Paniyra with the roadshow visited SP candidate Suman
पनियरा पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने सुमन ओझा का जोरदार स्वागत किया। - फोटो : अशहद
विधान सभा क्षेत्र पनियरा के समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुमन ओझा के पहली बार क्षेत्र में आने पर कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ही कार्यकर्ता कतरारी चौराहे पर अपने नेता के इंतजार में खड़े रहे। सुमन ओझा के आते ही उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। काफिला गोधवल, पिपरपाती, अमवा, श्यामदेउरवा, पिपरिया, परतावल ,बभनौली  होते हुए पनियरा चला गया। जिला अध्यक्ष यमुना यादव, हरिशंकर वर्मा प्रमुख परतावल, राजेश जायसवाल प्रमुख प्रतिनिधि पनियरा, श्यामसुन्दर वर्मा, जवाहर जायसवाल, अमरनाथ यादव, राजेश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, बशिष्ठ पाण्डेय, राकेश तिवारी, गोपाल तिवारी, विनय पटेल, श्यामबदन उपाध्याय, इन्द्रजीत तिवारी, मोनू ओझा, अमरनाथ पांडेय, रामेश्वर यादव, जितेन्द्र गौतम, असगर अली, वाजिद अली आदि उपस्थित रहे।


पनियरा नहर चौराहे पर सुमन ओझा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा शिवपाल यादव ने हमें टिकट देकर आप सभी का सम्मान बढ़ाया है। रोड शो बभनौली चौराहा, पनियरा नहर चौराहा, करमहिया चौराहा, भक्सा, मुजुरी होते हुए निकला जहां स्वागत किया गया। राजेश जायसवाल, अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव, विशाल ओझा, भोला जायसवाल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed