फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panic in the past 20 hours, not charred stove

दहशत में गुजरे 20 घंटे, नहीं जले चूल्हे

Thu, 28 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Thu, 28 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Panic in the past 20 hours, not charred stove
बुधवार देर रात टैंकर से गैस रीफिलिंग के बाद आस पास के गांव में चूल्हे जलाने की अनुमति मिली। - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
भैया फरेंदा में गैस टैंकर के पलटने से 20 घंटे राजमार्ग बंद रहा। आग लगने के डर से आस पास के घरों में चूल्हे नहीं जले। बृहस्पतिवार को रिफिलिंग होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। राजमार्ग पर आवागमन भी शुरू हुआ। आस पास के लोग 20 घंटे दहशत में रहे।
विज्ञापन


गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के भैया फरेंदा के समीप गीडा से नेपाल के लिए चला गैस टैंकर पलट गया था। जिसमें से रिसाव शुरू हो गया था जिसके कारण पुलिस प्रशासन ने अगल-बगल के तीन गांवों में चूल्हे नहीं जलाने की सलाह दी थी। हाइवे बंद होने और खाना नहीं बनने से दिनचर्या प्रभावित हो गई थी। चौराहों के चाय दुकानों को भी भट्ठी न जलाने की हिदायत दी गई थी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने आपूर्ति बंद कर दी थी। जिससे सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। गीडा से आए इंजीनियरों की टीम ने बुधवार सुबह 10 बजे से ही गैस रिफिलिंग शुरू की जो रात के करीब 12 बजे तक चला। तब जाकर राजमार्ग खोला गया। गैस टैंकर पलटने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक विनोद तिवारी, एसडीएम जयचंद पांडेय ,सीओ रचना मिश्रा फायर ब्रिगेड टीम के साथ पहुंचे थे। एसओ ओमप्रकाश के साथ एसओ दिलीप शुक्ला, अनुज कुमार सिंह, व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed