फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Paddy smuggling...earning profit of eight hundred rupees by paying commission of Rs 20

Maharajganj News: धान तस्करी...20 रुपये कमीशन देकर आठ सौ कमा रहे फायदा

Tue, 27 Feb 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 27 Feb 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Paddy smuggling...earning profit of eight hundred rupees by paying commission of Rs 20
महराजगंज।
विज्ञापन

ज्यादा मुनाफे के चक्कर में सीमावर्ती गांव के किसान भी धान की तस्करी करवा रहे हैं। भारतीय क्षेत्र में जिस धान के लिए अधिकतम 2200 रुपये तक ही मिलते हैं, सीमापार होते ही इसकी कीमत 3000 रुपये तक पहुंच जाती है। इसमें महज कैरियरों को प्रति बोरा 20 रुपये का कमीशन दिया जाता है। यानी हर बोरे पर करीब-करीब आठ सौ रुपये तक का फायदा। पुलिस और एसएसबी जब सख्ती करते हैं तो कुछ दिन के लिए काम रुक जाता है और ढिलाई होते ही फिर काम शुरू।
मालूम हो कि भारत से चावल, गेहूं, धान नेपाल भेजने पर पाबंदी है। वहां जरूरतें पूरी नहीं हो पाने के कारण भारत से इनकी तस्करी होने लगती है। इस वजह से नेपाल में इन वस्तुओं का अच्छा रेट मिल जाता है। सूत्र बताते हैं कि गडौरा से लक्ष्मीपुर होकर पगडंडी के रास्ते नेपाल में धान की तस्करी होती है और एक दिन में करीब 100 पिकअप से अधिक धान एक बॉर्डर से सरहद पार हो जाता है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्र में धान एकत्र किया जाता है। इसके बाद तस्कर नेपाल में अपने नेटवर्क के जरिए रेट तय करते हैं। उसके बाद कैरियरों के माध्यम से धान सरहद पार करा दिया जाता है। तस्करों के अलावा सीमावर्ती इलाकों के किसान भी ज्यादा रकम फायदे की चाह में कैरियरों की मदद से धान नेपाल पहुंचा देते हैं। लक्ष्मीपुर क्षेत्र में बंधे के किनारे से होकर तस्कर सुरक्षा कर्मियों की नजरों से बचते हुए आगे बढ़ जाते हैं। तस्करी का यह काम ज्यादातर भोर व देर रात में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिऊड़ा व चावल बनाने में धान का उपयोग
धान की तस्करी के दो फायदे होते हैं। इस वजह से नेपाल में धान की मांग अधिक रहती है। इससे चावल तो बनता ही है चिवड़ा भी बन जाता है, जिसकी नेपाल में काफी डिमांड रहती है। नेपाल के सीमातर्वी गांव में राइस मिल लगी हैं, यहां धान की कुटाई हो जाती है। खास बात यह है कि धान बार्डर से जितना आगे बढे़गा, रेट भी उतना ही बढ़ता जाता है।
-------------------------

सीमावर्ती क्षेत्र में हमेशा अभियान चलाया जाता है। बरामदगी भी समय-समय पर होती रहती है। आगे भी तस्करी की घटनाओं पर रोक के लिए कड़ाई से अभियान चलाया जाएगा।

-आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
---------------------
सीमा पर 22 बोरी धान और दो साइकिल बरामद
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 523/24 के पास से धान और साइकिल बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है।

सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि हरदीडाली बीओपी के जवान गश्त पर निकले थे। सीमा के करीब कैथवलिया उर्फ बरगदही मुर्गी फार्म के पास भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से कुछ लोग साइकिल पर बोरा लेकर नेपाल जाने के फिराक में दिखे। जवानों को देखते ही तस्कर सामान छोड़कर भाग गए। 22 बोरी धान और दो साइकिल बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article