फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Paddy procurement to begin at 132 centers from November 1.

Maharajganj News: 132 केंद्रों पर एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद

Sat, 03 Oct 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement to begin at 132 centers from November 1.
- किसानों की सुविधा के लिए और केंद्र खोलने के मांगे गए प्रस्ताव
विज्ञापन

- बीते साल 180 केंद्रों पर हुई थी खरीद, धान खरीद की तैयारियों में जुटा विभाग
महराजगंज। जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए खाद्य विपणन विभाग ने 132 क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। पिछले साल जिले में 180 केंद्रों पर धान की खरीद हुई थी। किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों से नए केंद्र खोलने के प्रस्ताव मांगे गए हैं। विभाग का प्रयास है कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर न जाना पड़े।
धान खरीद को लेकर जिला खाद्य विपणन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन की ओर से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार एक नवंबर से क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीदा जाएगा। इसके लिए केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों को खरीद से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि केंद्रों पर धान की तौल, रखरखाव और खरीद से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। विभाग की कोशिश है कि फसल लेकर केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। साथ ही किसानों को धान बेचने के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़े, इसके लिए नए केंद्रों की जरूरत का भी आकलन किया जा रहा है। पिछले साल जिले में कुल 180 केंद्रों के माध्यम से धान की खरीद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीधे किसानों के खाते में होता है भुगतान
धान खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाता है। इससे किसानों को भुगतान के लिए क्रय केंद्रों या अन्य कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। विभाग की ओर से किसानों को खरीद से जुड़ी प्रक्रिया और जरूरी औपचारिकताओं की जानकारी भी दी जाएगी। धान खरीद का सीजन शुरू होने से पहले केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है।

वर्जन

शुरुआती चरण में 132 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। किसानों की संख्या और क्षेत्रवार खरीद की जरूरत को देखते हुए केंद्र बढ़ाए जा सकते हैं। किसानों की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा।
- अमित चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article