{"_id":"668f1665176efe5ca303abd4","slug":"overhead-tank-worth-six-crores-will-be-built-as-soon-as-the-budget-is-received-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126445-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बजट मिलते ही बनेगा छह करोड़ का ओवरहेड टैंक, मिलेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बजट मिलते ही बनेगा छह करोड़ का ओवरहेड टैंक, मिलेगा शुद्ध पानी
Thu, 11 Jul 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शहरवासियों को शुद्ध जल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब छह करोड़ खर्च कर तीन ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। वहीं 13 मोहल्लों में मिनी वाटर टैंक बनेंगे। इसके लिए कार्य योजना तैयार हो चुकी है। बजट का इंतजार किया जा रहा है। रकम आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के विस्तारित सीमा में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पालिका की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक कुल लगभग 30 किलोमीटर से अधिक पाइप लाइन बिछानी होगी, जबकि नौ पंप हाउस का भी निर्माण करना होगा। इस दिशा में पालिका की ओर से कवायद भी शुरू कर दी गई है। 1.85 लाख लीटर क्षमता का एक ओवरहेड टैंक बनेगा। मंगलपुर, महुअवा, अमरूतियां में ओवरहेड टैंक बनाने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई। प्रस्ताव बनाने के साथ ही भूमि का चयन भी कर लिया गया है।
बजट मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। करीब छह करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नगर क्षेत्र के 13 मोहल्लों में वाटर टैंक बनाए जाएंगे। इसके लिए भी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इससे फायदा यह होगा कि लोग वाटर टैंक से पानी ले सकेंगे। नगर पालिका प्रशासन ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। बदलते महराजगंज की तस्वीर में शुद्ध जल मुहैया कराने की उपलब्धि बेहद खास होगी।
विज्ञापन
विस्तारित क्षेत्र में इंडिया मार्क हैंडपंप के भरोसे पेयजल व्यवस्था
नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों में से बैकुंठपुर वार्ड, अमरुतिया वार्ड, पटेल नगर वार्ड, लोहिया नगर वार्ड, महुअवा वार्ड, पंडित दीनदयाल नगर वार्ड, वीर अब्दुल हमीद नगर वार्ड, सुकठिया वार्ड व वीर बहादुर नगर वार्ड की सीमा को विस्तारित किया गया है। विस्तारित हुई इस सीमा में इक्का-दुक्का में आंशिक तो अधिकांश में पूरे क्षेत्र को लिया गया है। विस्तारित सीमा की वजह से वार्डवासियों की आबादी भी 32 हजार से बढ़कर 60 हजार पहुंच चुकी है। ऐसे मेें पहले की आबादी में तो अधिकांश लोगों को टोटी से पेयजल उपलब्ध हो रहा है, मगर नए शामिल गांवों के लोग अभी भी इस सुविधा से वंचित हैं। उन्हें मजबूरी में अभी भी इंडिया मार्क हैंडपंप अथवा साधारण हैंडपंप से काम चलाना पड़ रहा है। जब तक पंप हाउस व पाइप लाइन का विस्तार नहीं होगा तब तक उनकी समस्या कम नहीं होगी।