{"_id":"6ad140ee89f2f08f5f043567","slug":"skandamata-was-adorned-with-elaborate-decorations-in-temples-and-all-durga-pandals-maharajganj-news-c-206-1-mhg1029-187180-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मां स्कंदमाता की हुई आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मां स्कंदमाता की हुई आराधना
विज्ञापन
खनुआ। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को माता के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना की गई। मंदिरों और सभी दुर्गा पंडालों में स्कंदमाता का भव्य शृंगार किया गया। सीमावर्ती क्षेत्र के पंडालों में सुबह से ही महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए विशेष पूजा की।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, निचलौल के जिगनहवां वार्ड में इस बार श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी धाम की अलौकिक झलक देखने को मिलेगी। दुर्गा पूजा उत्सव के तहत श्री बड़ी काली माई यूथ सेवा समिति ने पहाड़ों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर भव्य गुफा और पंडाल तैयार कराया है। गुफा के भीतर मां वैष्णो देवी के साथ भैरवनाथ और मां काली के दर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगे।
पिछले वर्ष केदारनाथ धाम की झांकी सजाने वाली समिति लगातार दूसरे साल कुछ नया करने की तैयारी में जुटी है। समिति के सदस्य दीपू मद्धेशिया, गोलू गुप्ता, प्रद्युम्न कसौधन, पंकज कसौधन ने बताया कि आयोजन की तैयारियां करीब एक माह पहले शुरू कर दी गई थीं। नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां के नेत्र पट खुलने के साथ ही मेला शुरू हो जाएगा। यह बुधवार तक चलेगा। निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर सांवरिया कलेक्शन के रास्ते जिगनहवां पहुंचने वाले मार्ग पर भव्य धाम बनाया गया है।