{"_id":"62f2ad8a140a80718f5b66d4","slug":"out-dated-20-quintal-sweets-destryed-maharajganj-news-gkp446628214","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेने की खराब 20 क्विंटल मिठाई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेने की खराब 20 क्विंटल मिठाई नष्ट
विज्ञापन
छेने की खराब 20 क्विंटल मिठाई नष्ट
महराजगंज। जिले में मिलावट खोरी व खराब खाद्य पदार्थों की जांच के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार को सक्रियता दिखाते हुए खाद्य पदार्थों की जांच की। इसी क्रम में छेने की खराब 20 क्विंटल मिठाई नष्ट की गई और 17 नमूने जांच के लिए भेजे गए।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दुकानदारों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। चेतावनी दी गई कि अगर खाद्य पदार्थों में मिलावट मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को सदर, निचलौल एवं फरेंदा तहसील में मिठाई की दुकानों की जांच की गई है। दूध, तेल, छेना, खोया, पेड़ा के 17 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए। पुरैना, परतावल, घुघली, निचलौल एवं फरेंदा कस्बे में मिठाई की दुकानों की जांच हुई।
रक्षा बंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पांडेय, श्रीराम मौर्य, अंकिता एवं रजनी मौर्य जांच टीम में शामिल हैं। टीम में शामिल सदस्य प्रत्येक दिन दुकानों की जांच में जुटे हैं। रक्षाबंधन पर्व की समाप्ति के बाद जांच बंद होगा।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि पर्व को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। दुकानदारों को स्वच्छता के साथ ही खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।
-
खाद्य पदार्थों में मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इन दिनों जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
-बृजेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य, द्वितीय