{"_id":"6a14a613651a15edaf0f9047","slug":"order-to-file-a-report-in-a-fraud-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-177995-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
Tue, 26 May 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 26 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी दयाशंकर यादव के प्रार्थनापत्र का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश यादव ने निस्तारण किया। उन्होंने दयाशंकर यादव के भाइयों तथा भतीजा द्वारा पारिवारिक व्यवसाय से 30 लाख रुपये हड़पने और दयाशंकर यादव के पिता से फर्जी बैनामा कराकर जमीन हड़पने के प्रकरण में थाना श्यामदेउरवा को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है।
पत्रावली से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित दयाशंकर यादव ने न्यायालय के समक्ष प्रार्थना दिया है। दयाशंकर यादव के पिता के जीवित रहते संयुक्त परिवार था। दयाशंकर यादव व उसके भाइयों उमाशंकर यादव, राम दवन यादव, मधुबन यादव, व हरिशंकर यादव की संयुक्त आय से पिता के नाम एक भूखंड हरपुर तिवारी चौराहे पर खरीदा गया था। उस जमीन पर स्थित मकान में संयुक्त परिवार का व्यावसायिक प्रतिष्ठान चलता था।
उस जमीन में से कुछ भूखंड धोखाधड़ी से पीड़ित के एक भाई हरिशंकर यादव तथा कुछ भतीजा अशोक यादव ने अपने नाम बैनामा करा लिया तथा अन्य भाइयों के साथ सांठ-गांठकर पैतृक व्यावसायिक प्रतिष्ठान से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर लिया है। पीड़ित ने थाना श्यामदेउरवा व पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी थी।