फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Opposition to boundary on the playground

Maharajganj News: खेल मैदान पर बाउंड्री कराने का विरोध

Fri, 27 Mar 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Opposition to boundary on the playground
- मेदिनीपुर ग्रामसभा के नारायन टोला स्थित खेल मैदान पर चल रहा निर्माण
विज्ञापन


खुशहालनगर। मेदिनीपुर ग्राम सभा के नारायन टोला गांव के पूरब स्थित खेल मैदान पर शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी विद्यालय की बाउंड्री बनवाए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया हैं। ग्रामीणों ने डीएम को लिखित शिकायत देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों के साथ विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ बबुना बाबू ने डीएम को दिए गए शिकायत पत्र में लिखा है कि ग्राम सभा की जमीन पर खेल मैदान है। उसके बगल में ही सरकारी विद्यालय है, जिसे शिक्षा विभाग की ओर से जबरदस्ती बाउंड्री करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बाउंड्री बनवाए जाने से युवकों को खेलने-कूदने में परेशानी होगी। पत्र में लिखा है कि एक तरफ सरकार गांव-गांव में खेल मैदान पर जोर दे रही है। वहीं, प्रशासन की ओर से खेल मैदान पर निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3000 की आबादी वाले इस टोले के ग्रामीणों के लिए वहीं एक खेल मैदान हैं जिस पर वार्षिक मेला, कुश्ती व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जाता हैं। निर्माण कार्य से सब अवरुद्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed