{"_id":"580a61674f1c1b592c7062e5","slug":"opposes-pay-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"पे-रोल व्यवस्था समाप्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पे-रोल व्यवस्था समाप्ति की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी संघ के धरने को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर धरना दिया तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति तथा प्रधान के नियंत्रण में रखने और पे-रोल व्यवस्था समाप्त करने की मांग उठाई। अंतजनपदीय स्थानांतरण आदेश निर्गत किए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भांति पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे दिए जाने के लिए निदेशक पंचायतीराज से पृथक से प्रस्ताव मांगा जाए। सफाई कर्मचारियों का वेतन बजट एक मद से किया जाए। नवीन पेंशन व्यवस्था समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किया जाए समेत नौ मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान मदन लाल चौधरी, सरोज सहानी, राम सेवक के अलावा तमाम ग्रामीण सफाई कर्मचारी उपस्थित रहें।