फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Operation Kavach 2.0' begins today to inspect long-distance buses

Maharajganj News: लंबी दूरी की बसों की जांच के लिए आज से ऑपरेशन कवच 2.0

Sat, 17 Oct 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
'Operation Kavach 2.0' begins today to inspect long-distance buses
महराजगंज। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में आज से लंबी दूरी की बसों के खिलाफ ऑपरेशन कवच 2.0 अभियान चलाया जाएगा। परिवहन आयुक्त के निर्देशन में एआरटीओ के नेतृत्व में होने वाले इस अभियान के तहत बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान बसों की बॉडी फिटनेस, निर्धारित मानकों और अग्नि सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच होगी। बसों में अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी गेट, प्राथमिक उपचार बॉक्स समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता भी देखी जाएगी। मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लंबी दूरी की बसों में आग लगने और हादसों की घटनाओं को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

-----
बॉडी कटिंग और अवैध सीटिंग पर रहेगी नजर
जिले में सोनौली और नौतनवां से बड़ी संख्या में लंबी दूरी की बसें दिल्ली, मुंबई, नागपुर समेत अन्य बड़े शहरों के लिए संचालित होती हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, कुछ बसों में बॉडी कटिंग, अवैध सीटिंग और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कमी जैसी खामियां सामने आती हैं। अभियान के दौरान इनकी विशेष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
खामी मिलने पर सीज होंगी बसें
एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत सभी लंबी दूरी की बसों की जांच की जाएगी। खामी मिलने पर बसों को सीज करने के साथ परमिट निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने यात्रियों से मानकविहीन बसों में सफर नहीं करने और ऐसी बसों के संचालन की सूचना परिवहन विभाग को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed