{"_id":"659afb2e46a48659250290c9","slug":"open-gym-will-be-built-by-republic-day-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-13366-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गणतंत्र दिवस तक बन जाएगा ओपन जिम, खिलाड़ियों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गणतंत्र दिवस तक बन जाएगा ओपन जिम, खिलाड़ियों को मिलेगी सहूलियत
Mon, 08 Jan 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 लाख की लागत से ओपन जिम बनाया जा रहा है। काम तेजी से चल रहा है। गणतंत्र दिवस तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। इससे खिलाड़ियों को काफी सहूलियत मिलेगी। पहले बॉक्सिंग, कुश्ती व ओपन जिम की सुविधा नहीं थी।
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग व कुश्ती के लिए अभ्यास करने की सुविधा नहीं है। इसके लिए ओपन जिम बनाया जा रहा है। खिलाड़ियों की समस्या के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी हुई तो उन्होंने करीब 12 लाख की लागत से ओपन जिम बनाने का निर्देश दिया। निर्माण के लिए टेंडर जारी कर कार्य शुरू करा दिया गया। बॉक्सिंग व कुश्ती के खिलाड़ियों में खुशी है कि अब उनको समस्या नहीं होगी। खिलाड़ी कुलदीप मणि कहते हैं कि स्टेडियम में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। आने वाले दिनों में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। महराजगंज डिस्ट्रीक ताइक्वांडों एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि ओपन जिम बनने से खिलाड़ियों की समस्या दूर हो जाएगी।
उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लंबे अरसे से खिलाड़ियों की मांग थी कि बॉक्सिंग, कुश्ती, जिम के लिए व्यवस्था होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों की जरूरत को देखते हुए अपने मद से ट्रेनिंग सेंटर बनवाने के लिए निर्देश दिए थे। करीब दो महीने में भवन बनकर तैयार हो जाएगा। निर्माण कार्य संपन्न होने के बाद एक साथ करीब 70 से 80 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे।