{"_id":"6a66654da71154952b075d82","slug":"open-drain-cleared-after-three-years-cleaning-carried-out-in-the-presence-of-the-police-maharajganj-news-c-206-1-mhg1036-182029-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन साल बाद खुली नाली, पुलिस ने की मौजूदगी में हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन साल बाद खुली नाली, पुलिस ने की मौजूदगी में हुई सफाई
विज्ञापन
चिउटहां। विकासखंड सिसवा की ग्राम पंचायत बगही के टोला किशुनपुर में तीन वर्षों से बंद पड़ी पक्की नाली को आखिरकार जिला प्रशासन की पहल पर खुलवाया गया। नाली बंद होने से गांव की जलनिकासी व्यवस्था ठप हो गई थी और लोगों को जलभराव, दुर्गंध व गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। इस दौरान पुलिस मौजूद रही।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की एक महिला ने अपने घर के सामने मिट्टी डालकर नाली को अवरुद्ध कर दिया था। कई बार स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों ने नाली खुलवाने का प्रयास किया लेकिन महिला और उसके पुत्र के विरोध के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इससे बरसात के दौरान गांव में जलभराव की समस्या लगातार बनी रही और लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा था।
समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी के निर्देश पर कोठीभार पुलिस की मौजूदगी में सफाईकर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से रविवार को नाली की सफाई कर अवरोध हटाया गया। इसके बाद जलनिकासी सुचारु हो गई।