फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Only child drowned in the very pit dug for fish farming.

Maharajganj News: मछली पालन के लिए खोदवाया ता गड्ढा, उसी में डूब गई इकलौती संतान

Sat, 03 Oct 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Only child drowned in the very pit dug for fish farming.
माता-पिता की इकलौती संतान थी प्रीति, पांच साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

पोखरे के पानी में तैर रहा था खिलौना, अंदर डूबी पड़ी थी मासूम
महराजगंज। पनियरा की ग्राम पंचायत नरकटहां के छोटका टोले में शुक्रवार की शाम तीन साल की मासूम प्रीति की घर के बगल में स्थित पोखरे में डूबने से मौत के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई। प्रीति अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। जिस पोखरे में प्रीति डूबी, उसे उसके पिता दिलीप ने मछली पालन के लिए तैयार कराया था।
शुक्रवार की शाम प्रीति अपने दरवाजे पर खिलौने से खेल रही थी। उसकी मां शिवानी दरवाजे पर बैठकर अपनी बेटी को खेलते देख रही थी। कुछ काम से शिवानी घर के अंदर चली गई। जब वह वापस लौटी तो बेटी को वहां नहीं पाया। आशंकित मन से शिवानी ने प्रीति को ढूंढना शुरू किया। घर से करीब आठ फीट की दूरी पर बने पोखरे पर पहुंचने पर उसने देखा। प्रीति जिस खिलौने से खेल रही थी, वह पानी में उतराया हुआ था। यह देखकर शिवानी ने तुरंत शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पोखरे में उतरे।
विज्ञापन

लोगों ने पोखरे में छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद प्रीति का शव पोखरे के तल में डूबा हुआ मिला। इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रीति के माता-पिता दिलीप और शिवानी गहरे सदमे में हैं। उनकी इकलौती संतान की असामयिक मौत ने उन्हें तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पहले हैदराबाद गया था पिता
प्रीति के पिता दिलीप का यह पोखरा था। वह इसमें मछली पालन का काम करता था। बरसात के पानी से पोखरा भर जाने के कारण दिलीप रोजी-रोटी की तलाश में था। वह दस दिन पहले ही पेंट-पालिश का काम करने हैदराबाद चला गया था। दिलीप और शिवानी की शादी पांच साल पहले हुई थी। प्रीति का जन्म तीन साल पहले हुआ था और वह उनके जीवन का एकमात्र सहारा थी। मासूम प्रीति की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे सदमे में हैं। गांव में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल है। हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। परिवार के सदस्य एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed