फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One youth died, another injured in a collision between bikes

Maharajganj News: बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 09 Jul 2024 05:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Jul 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
One youth died, another injured in a collision between bikes
सिंदुरिया/मिठौरा। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चनकौली के पास दो बाइक सवारों की टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर निवासी सूरज यादव (20) भांजी को सोमवार की रात में खड्डा थाना क्षेत्र के लंगड़ी विशुनपुर से छोड़कर सबया सिंदुरिया मार्ग से बाइक से घर आ रहा था। अभी वह कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा चनकौली स्थित ईंट भट्टे के पास पहुंचा था तभी हेवती से सबया की तरफ से आ रहे अज्ञात बाइक सवार से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे सूरज यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। सूरज यादव की तीन माह पहले शादी हुई थी। सूरज यादव तीन भाई बहनों नीतू और रीना में अकेला था। सूरज की बाइक दुर्घटना में हुई मौत से पिता राम दुलारे यादव, माता लीलावती, पत्नी सुमन सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी कोठीभार अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed