{"_id":"60aa90038ebc3e73df7a3cbd","slug":"one-person-dead-from-corona-45-positive-maharajganj-news-gkp39556587","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 45 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 45 पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 45 पॉजिटिव
महराजगंज। जिले में कोरोना के एक और मरीज की मौत हो गई। रविवार को 45 लोग जांच में पॉजिटिव मिले हैं। 198 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। होम आइसोलेसन में रहने मरीजों की सेहत की जांच की जा रही है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11998 है। सक्रिय केस घटकर 720 हो गई है। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 11161 हो चुकी है। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है। वर्तमान में होम आइसोलेशन में 494 मरीज हैं। इनकी देखभाल स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 520406 सैंपल की जांच हो चुकी है। इनमें 505929 निगेटिव है। रविवार को 1471 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 66 है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कोरोना से बचाव के प्रति हर संभव इंतजाम करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर लोगों से संपर्क कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ले रही हैं।