फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One month old innocent child missing from bed... Parents said, a wild animal took him away

Maharajganj News: एक माह का मासूम बिस्तर से लापता... मां-बाप बोले, जंगली जानवर ले गया

Tue, 25 Mar 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 25 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
One month old innocent child missing from bed... Parents said, a wild animal took him away
धोतिअहवा गांव में बच्चे के गायब होने के बाद गमगीन बैठे परिजन।
महराजगंज/नौतनवा। सोहगीबरवा वन क्षेत्र से सटे धोतिअहवा गांव में रविवार की रात करीब तीन बजे मां के पास सोया एक माह का मासूम लापता हो गया। मां-बाप के मुताबिक कोई जंगली जानवर बच्चे को लेकर भाग गया। मां का कहना है कि करीब दो सौ मीटर तक उसने पति के साथ जानवर का पीछा भी किया लेकिन वह बच्चे को लेकर निकल गया। वहीं, वन विभाग के अफसरों का कहना है कि आसपास किसी जानवर के पदचिह्न नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नौतनवा क्षेत्र के धोतिअहवा गांव निवासी राममूरत मौर्य की पत्नी रेशमा ने 22 फरवरी को नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार में बेटे को जन्म दिया था। रविवार की रात वह एक माह के मासूम के साथ चारपाई पर सोई हुई थी। रात में करीब 3 बजे बच्चा लापता हो गया। रेशमा के मुताबिक एक जंगली जानवर आया और बच्चे को दबोचकर भागने लगा। उसका पीछा करते हुए करीब 200 मीटर तक दौड़ी, पीछे से पति राममूरत भी शोर मचाते हुए गए लेकिन रात के अंधेरे में जानवर बच्चा लेकर भाग गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और काफी खोजबीन की गई लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह रेशमा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के साथ वन विभाग की टीम ने भी गांव में जाकर जांच की। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि गांव में और आसपास किसी जंगली जानवर के पदचिह्न नहीं मिले हैं। नौतनवा क्षेत्र के सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बच्चा गायब होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की जांच के लिए संबंधित रेंजर को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही इस प्रकरण में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो सके की जंगली जानवर गांव में आया होगा।
- निरंजन सुर्वे, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed