फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One missing, nine injured in Nepal earthquake, cracks in many houses

Maharajganj News: नेपाल में भूकंप में एक लापता, नौ घायल, कई मकानों में आई दरारें

Wed, 04 Oct 2023 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
One missing, nine injured in Nepal earthquake, cracks in many houses
नेपाल बझांग में भूकंप के साथ हुए भूस्खलन
-सीमावर्ती क्षेत्र में असर नहीं, झटकों के कारण राजमार्ग नहीं खोला जा सका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। नेपाल बझांग में भूकंप के साथ हुए भूस्खलन से एक महिला लापता हो गई है। जय पृथ्वी नगर पालिका वार्ड नंबर-11 ओखलगांव की रहने वाली गुणदेवी धामी भूकंप के साथ हुए भूस्खलन के कारण लापता हुई हैं। वह सूखी लकड़ियां लेने जंगल में गईं थीं। भूंकप का भारत नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में असर नहीं है।

बझांग जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, भूकंप के कारण जिले के अलग-अलग स्थानों नौ लोग घायल हुए हैं। दर्जनों मकानों में दरारें पड़ गईं हैं। लोग घर से निकल पर सड़कों पर आ गए थे। पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता दीपेश चौधरी ने बताया कि जय पृथ्वी नगर पालिका में चार लोग, मष्टा ग्रामीण नगर पालिका में दो लोग और केदारस्यूं, खप्तादचन्ना और विट्ठडचिर ग्रामीण नगर पालिका तीन लोग घायल हुए हैं। भूकंप के बाद भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जय पृथ्वी राजमार्ग भी अभी तक नहीं खोला गया है। जय पृथ्वी नगर पालिका के मल्लालग्ना भिरमा और चाबिस पाथिवेरा ग्रामीण नगर पालिका के जलेबगर में भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन


मुख्य जिला अधिकारी नारायण पांडे ने कहा कि लगातार आ रहे झटकों के कारण राजमार्ग नहीं खोला जा सका है। हम राजमार्ग को खोलने में सक्षम नहीं हैं, क्योंकि भूस्खलन हो रहा है और डोजर भेजने से अधिक नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed