फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One killed in two bike collision three injured in maharajganj

महराजगंज: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, सास-दामाद समेत तीन घायल

Fri, 06 May 2022 11:25 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 May 2022 11:25 AM IST
सार

गोरखपुर की ओर से बुटवल अपने रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश में शामिल होने जा रहे एक बाइक सवार ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई।

विज्ञापन
One killed in two bike collision three injured in maharajganj
महराजगंंज में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भुंडी बाईपास चौराहा के निकट शुक्रवार सुबह एक पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक पर सवार एक बच्ची व सास और दामाद घायल हो गए। जिन्हें बनैलिया मंदिर के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कस्बे के मौलाना आजाद नगर वार्ड निवासी 55 वर्षीय अंबिका चौहान शुक्रवार की सुबह बाइक से भुंडी बाईपास चौराहा पर पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर निकल रहे थे। गोरखपुर की ओर से बुटवल अपने रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश में शामिल होने जा रहे एक बाइक सवार से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इस घटना में अंबिका चौहान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार 56 वर्षीय शकुंतला निवासी मुंडेरवा जिला बस्ती इनकी 5 वर्षीय पोती वैष्णवी तथा 30 वर्षीय दामाद रोहित कसौधन निवासी टिनिच बाजार थाना गौर जिला बस्ती घायल हो गए। इनमें से रोहित कसौधन को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों घायलों को बनैलिया मंदिर के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed