फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one died in two group Fighting

मारपीट में एक व्यक्ति की मौत पर सड़क जाम कर हंगामा

Tue, 23 Nov 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
one died in two group Fighting
मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत
विज्ञापन

सिसवां बाजार (महराजगंज)। थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम चनकौली में सोमवार देर रात दो लोगों में मामूली विवाद में मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर मृतक के परिजनों ने हेवती तिराहे पर सड़क जाम कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस बीच, करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार चनकौली गांव के छोटका टोला निवासी मुन्ना व पूरन सोमवार शाम हेवती चौराहे पर टहलने गए थे। देर रात वापसी में एक ईंट-भट्ठे के पास दोनों के बीच किसी बात पर मारपीट हो गई। गांव पहुंचने पर दोनों के परिजन भी आमने-सामने आ गए। उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि मुन्ना ने पूरन के पिता राजेश (45) के सिर पर पटरे से वार कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सिसवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। राजेश के पुत्र शेषमणि की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निचलौल सीओ डीके उपाध्याय ने बताया कि मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपित फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed