फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One billion compensation reached into Aasan accounts due to proposed rail route

Maharajganj News: प्रस्तावित रेल मार्ग की राह आसान खातों में पहुंचा एक अरब मुआवजा

Sun, 20 Oct 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Oct 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
One billion compensation reached into Aasan accounts due to proposed rail route
महुअवा ढाला में रेलवे को लेकर बैठक करते जमीन मालिक।
महराजगंज। आनंदनगर-महराजगंज-घुघली प्रस्तावित 52.7 किमी रेल मार्ग बनने का रास्ता आसान हो गया है। सदर तहसील क्षेत्र के 12 गांवों में 37.6584 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किए किसानों के खातों में 1,04, 41, 06,218 रुपये का मुआवजा भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर महराजगंज शहर क्षेत्र से सटे जमीनों के मालिक कॉमर्शियल मुआवजे की मांग पर डटे हैं। जानकारी के अनुसार, किसानों को मुआवजे की यह राशि राज्य सरकार की ओर से निर्धारित दरों के अनुसार दी गई है। जिला प्रशासन ने इस कार्य में तेजी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाया है। नई रेल लाइन परियोजना से जुड़े संबंधित अधिकारियों का कहना है कि यह राशि किसानों के हक में है और इसे समय पर वितरित किया जाना आवश्यक था। ताकि किसानों को किसी भी तरह की आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

12 गांवों में किसानों को मुआवजा की रकम वितरित हुई। सदर तहसील क्षेत्र के घुघली खुर्द में 31,76,32, 389, पिपराइच उर्फ पचरुखिया में 4,72,74,679, रामपुर बल्डिहा में 22, 82, 81, 349, बरवा चमैनिया में 4,78,74,954, जोगिया में 97, 17, 383, मटकोपा में 3, 47, 26, 449, पिपरा मुंडेरी में 8, 86, 63, 203, हरपुर में 13,13,636, विशुनपुर गबडुआ में 8, 02,33,437, धरमपुर में 7,33,57,779, घघरुआ खड़ेसर में 4,21, 99,063 और लक्ष्मीपुर 11,68,30,960 रुपये मुआवजा वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed