फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one arrested with 6 Bota Sagon Wood

Maharajganj News: छह बोटा सागौन के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 03 Dec 2022 06:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
one arrested with 6 Bota Sagon Wood
छह बोटा सागौन के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। पकड़ी रेंज के जगपुर बीट में वन विभाग व वन सुरक्षा टीम ने सागौन के पेड़ को काटकर उसका छह बोटा बना रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पांच लोग अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गए।
वन क्षेत्राधिकारी पकड़ी व वन सुरक्षा टीम शुक्रवार की रात में वन क्षेत्र में गश्त पर थी कि जंगल के पास पेंड़ के काटे जाने की आहट पता चली। टीम के सदस्यों ने घेराबंदी कर सागौन के पेड़ को काटकर बोटा बनाने का प्रयास करने वालों को पकड़ने की कोशिश की मगर पांच लोग अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, जबकि उसरहवा के रहने वाले साधु को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम में प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह, सुरक्षा टीम के प्रभारी कासिम अली के साथ जगदीश कुशवाहा, राजेश यादव, मोबीन अली, मोहन चौहान, भोरिक व हरिराम यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
पकड़े गए आरोपी पर दर्ज हैं 10 से अधिक मामले
वनकर्मियों के मुताबिक जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उस पर पहले से ही 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। विभाग को इसकी लंबे समय से तलाश थी, यह हमेशा चमका देकर फरार हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed