फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one accused arrested in rape case

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 06:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
one accused arrested in rape case
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज )। श्यामदेउरवां पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोपी को परतावल बाजार से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ उसके मुकदमे में पैरवी करने का आश्वासन देकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया और विरोध करने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। उसके अत्याचार से त्रस्त होकर युवती ने 12 अगस्त को श्यामदेउरवां थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की पुष्टि की।
इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार
चौक बाजार (महराजगंज )। थाना क्षेत्र में परसौनी चौराहे से 15 हजार का इनामी गैंगस्टर को चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुखबिर ने फोन से सूचना दी थी कि नन्हें उर्फ हसनैन टीकर परसौनी चौराहे पर चाय के दुकान पर बैठा है और भागने के फिराक में है। सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंच कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। यह जानकारी बृजेश सिंह ने दी।
विज्ञापन

फल की दुकान में चोरी
कोल्हुई (महराजगंज )। कस्बे में चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात फल की दुकान की दीवार काट कर लगभग पन्द्रह हजार रुपये की चोरी हो गई। यह घटना बगल में लगे सीसीटीबी में कैद हो गई। दुकान मालिक पीर मुहम्मद ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी थानाध्यक्ष यदुनन्दन यादव ने तहरीर मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed