{"_id":"6ac562607d1266e7f30b8105","slug":"on-tuesday-the-women-of-the-group-met-bdo-arjun-chaudhary-and-demanded-payment-of-the-outstanding-amount-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186520-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो साल से नहीं मिला मानदेय, महिलाओं ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो साल से नहीं मिला मानदेय, महिलाओं ने की शिकायत
विज्ञापन
सिसवा बाजार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पकड़ी चौबे में सामुदायिक शौचालय के संचालन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दो साल से मानदेय नहीं मिला है। मंगलवार को समूह की महिलाओं ने खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी से मुलाकात कर बकाया भुगतान कराने की मांग की।
जय मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह की मुखिया बच्ची देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने बताया कि समूह की सदस्य ग्राम पंचायत स्थित सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई और देखरेख करती हैं। इसके एवज में समूह को छह हजार रुपये मानदेय और तीन हजार रुपये सफाई व अन्य खर्च के लिए दिए जाते हैं। वर्ष 2022 और 2023 का मानदेय अब तक नहीं मिला है।
महिलाओं ने बताया कि भुगतान के लिए ग्राम प्रधान से कई बार अनुरोध किया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भुगतान के अभाव में सामुदायिक शौचालय का संचालन भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।