फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   On Buddha Purnima, a foot march will be taken out from Devdah to Ramgram Stupa.

Maharajganj News: बुद्ध पूर्णिमा पर देवदह से रामग्राम स्तूप तक निकाली जाएगी पदयात्रा

Mon, 27 Apr 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
On Buddha Purnima, a foot march will be taken out from Devdah to Ramgram Stupa.
देवदह में बुद्ध पूर्णिमा के आयोजन की तैयारियां तेज
विज्ञापन


लक्ष्मीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानवता, शांति और अहिंसा का संदेश देने वाले गौतम बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। उनके ननिहाल देवदह में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भव्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर देवदह स्तूप से रामग्राम स्तूप तक विशाल पदयात्रा भी निकाली जाएगी। इसे लेकर देवदह में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। यह पदयात्रा भगवान बुद्ध के संदेश—अहिंसा, करुणा और समानता को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। आयोजकों के अनुसार, पदयात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से बौद्ध अनुयायी, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राव ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा केवल धार्मिक पर्व नहीं बल्कि मानवता को सही दिशा देने का अवसर है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। इस आयोजन में उपाध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल, महामंत्री लक्ष्मीचंद पटेल सहित रोहित गौतम, रामबेलश प्रसाद, प्रहलाद गौतम, बब्लू तिवारी, अमरनाथ चौधरी, प्रहलाद बीडीसी, मंगल प्रसाद, रामलगन गौतम, राधेश्याम, शिवभुजा पाण्डेय, नन्दलाल गौतम, सुग्रीव कुमार बौद्ध एवं समस्त क्षेत्रवासी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed