फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Officials are strict about farmer registration, taking updates every two hours.

Maharajganj News: फार्मर रजिस्ट्री को लेकर अधिकारी सख्त, दो-दो घंटे में लेते रहे अपडेट

Tue, 14 Apr 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Officials are strict about farmer registration, taking updates every two hours.
सुस्त कार्य प्रगति पर कुछ लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी
विज्ञापन

नौतनवा। फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत पूर्ण कराने को लेकर अधिकारी सख्त हो गए हैं। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव सोमवार की सुबह कार्यालय में बैठकर इसकी समीक्षा करते हुए यथास्थिति का जायजा लेते रहे। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले लेखपालों को कड़ी हिदायत दी और दो-दो घंटे में उनकी कार्य प्रगति की स्थिति का अपडेट लेते रहे।

नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने में लेखपालों की लापरवाही को हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को सभी लेखपाल क्षेत्रवार इस कार्य में लगे रहे। पुष्टि के लिए हर दो घंटे में अपडेट देने का समय भी तय किया गया था। इसके अनुसार लगातार दोपहर 12 बजे, 2 बजे, 4 बजे व 6 बजे व्हाट्सएप ग्रुप एवं फोन के माध्यम से उनकी कार्य प्रगति का अपडेट लिया गया। कुछ लेखपालों के कार्य सुस्त मिलने पर उन्हें चेताया गया है। यदि सुधार नहीं हुआ तो उनके विरुद्ध शासकीय कार्यों में लापरवाही के दृष्टिगत विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed