फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Office runing to ISO standerd - DM

आईएसओ के मानकों के तहत संचालित किए जाएं कार्यालय

Tue, 28 Dec 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Office runing to ISO standerd - DM
आईएसओ मानक के तहत संचालित किए जाएं कार्यालय : डीएम
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट के कर्मियों को निर्देशित किया कि वे कार्यालय को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) के मानकों के तहत संचालित करना सुनिश्चित करें। कार्यालय में स्वच्छता पर जोर दिया जाए और व्यवस्थित तरीके से अभिलेखों का रखरखाव किया जाए।
उन्होंने यह बात सोमवार को आईएसओ से संबंधित अधिकारियों की ओर से की जा रही जांच के दौरान कार्यालय के कर्मियों से कही। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि आईएसओ के मानकों पर तैयार किए जाने के उपरांत अब कलेक्ट्रेट भवन नए व आकर्षक रूप में नजर आ रहा है। पूछताछ काउंटर से जहां लोगों को अब किसी भी कार्यालय में पहुंचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, वहीं वे सुविधाजनक तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। सभी पटल के बाहर उनका विवरण लिखवा दिया गया है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था से पेपरलेस कार्य को बढ़ावा मिलेगा। आईएसओ की तरफ से आए कोआर्डिनेटर आजाद सिंह जिम्मेदारों ने पूरे कार्यालय परिसर को देखा, वे अपनी रिपोर्ट उच्च स्तर के जिम्मेदारों को सौंपेंगे, जिसके उपरांत कलेक्ट्रेट को आईएसओ का प्रमाणपत्र मिल जाएगा। इस दौरान श्रीनाथ धर दुबे, वेदप्रकाश मिश्र, आलोक सिंह, मनीष शर्मा, विनीत सिंह, कार्तिकेय, तपन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपरलेस कार्य के लिए कलेक्ट्रेट कर्मियों को किया प्रशिक्षित
आईएसओ की तरफ से आए कोआर्डिनेटर आजाद सिंह व अन्य लोगों ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर्मियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें पेपरलेस कार्यालय बनाने के लिए प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि कैसे बेहतर प्रबंधन से वे कागज के कम उपयोग के उपरांत भी वे सभी प्रकार के डाटा व विवरण को व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed