फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nutrition gardens themselves became victims of malnutrition

Maharajganj News: पोषण वाटिकाएं ही हो गईं कुपोषण की शिकार

Sun, 21 Jan 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 21 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Nutrition gardens themselves became victims of malnutrition
मुजुरी की बदहाल पोषण वाटिका
महराजगंज। ग्राम पंचायतों में बनी पोषण वाटिकाएं ही कुपोषण की शिकार हो गईं हैं। इन वाटिकाओं में उगाए गए सब्जियों से कुपोषित बच्चों को पोषण देने की व्यवस्था की जानी थी, लेकिन ज्यादातर वाटिकाओं का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। इससे इन योजना को ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में पोषण वाटिका का निर्माण कराया गया था। इसमें विभिन्न पोषणयुक्त फलदार पौधे जैसे चीकू, मौसमी, स्ट्राबेरी, शरीफा, अमरूद, नीबू, अदरक, चेरी, एलोवेरा, काली तुलसी आदि औषधीय पौधे लगाए जाने थे। इसके अलावा हरी सब्जियां भी उगाई जानी थीं। हालत यह है कि ज्यादातर गांवों में बनी पोषण वाटिकाएं सूख गई हैं।
विज्ञापन

पोषण वाटिका में ऊगी घास
पनियरा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत मोहद्दीनपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में वित्तीय वर्ष 2021-22 में बनी पोषण वाटिका में घास उगी हुई है। मुख्य गेट ध्वस्त हो गया है। पोषण वाटिका में सिर्फ तुलसी, नीबू के पौधे है। गांव के मोतीलाल, रमेश, चंद्रभान ने बताया कि पहले फूल पौधे लगाए गए थे, लेकिन देखरेख के अभाव में सभी पौधे सूख गए हैं। लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए पोषण वाटिका का कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाली पर आंसू बहा रहा मुजुरी की पोषण वाटिका
पनियरा क्षेत्र के मुजुरी में बना पोषण वाटिका अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इसका निर्माण वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराया गया था। एक वर्ष के अंदर ही यह पोषण वाटिका भ्रष्टाचार की भेंट चढ गई है। चहारदीवारी ध्वस्त हो गया है। फूल पत्तियों की जगह कूडा करकट फैला है। गांव के यासीन, कन्हैया, हाफिज, उदयराज ने बताया कि जबसे बना है तभी से बदहाल है, सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयाेग किया गया है।

निर्माण के बाद भूले जिम्मेदार
पनियरा ब्लाॅक के ग्राम सभा रामनगर में वित्तीय वर्ष 2021-22 में पोषण वाटिका का निर्माण कराया गया। रंगाई-पुताई कर दीवारों को चमका दिया गया, लेकिन पेड़ पौधे नहीं लगाए गए। खाली जमीन देखकर गांव के एक व्यक्ति ने उसमें साग-सब्जी लगा दिया। गांव के बसंत ने बताया कि मेरे घर के सामने ही बना था। काफी दिनों तक जब उसमें कुछ नहीं लगाया तो मैने उसमें लहसुन, प्याज, धनिया, गोभी लगा दिया।
पोषण वाटिका जहां बदहाल हैं वहां की जांच कराई जाएगी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर ठीक करा दी जाएगी। -संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed