फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Now history sheet of vehicles will be made

Maharajganj News: अब वाहनों की बनेगी हिस्ट्रीशीट... हादसे पर होंगे जब्त

Tue, 01 Jul 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 01 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Now history sheet of vehicles will be made
महराजगंज। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस हिस्ट्रीशीट तैयार कराती है, जिससे बार-बार अपराध पर निगरानी रखी जा सके। यही कवायद अब परिवहन विभाग महकमे में प्रभावी कर रहा है।
विज्ञापन

एक ही वाहन से यातायात नियम उल्लंघन व नियम तोड़ने पर चिह्नित किया जाएगा और कार्यवाही होगी। मुख्य मार्गों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की हिस्ट्रीशीट बनेगी। परिवहन विभाग की तरफ से सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुदृढ करने के लिए इसे प्रभावी करने के निर्देश राज्य परिवहन आयुक्त की तरफ से जारी किए गए हैं। डग्गामार व बार-बार नियम तोड़ने वाले चालक ही नहीं वाहन भी कार्रवाई के दायरे में लाए जाएंगे। एक वाहन से तीन बार गंभीर हादसे प्रमाणित होने पर वाहन जब्त किया जाएगा। चालक और वाहन स्वामी का रिकॉर्ड अलग से तैयार करना होगा। पहली व दूसरी बार नोटिस व चालक का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हादसों की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस को सूचना दी जाती है। इसके आधार पर वाहन और चालक सत्यापन होता है। अब इसकी मदद से रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इससे यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि वाहन किन परिस्थितियों में कितनी बार हादसों में शामिल रहा और किसने चलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed