फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to the head and secretary for not completing the work

Maharajganj News: काम पूरा न होने पर प्रधान व सचिव को नोटिस

Fri, 27 Jun 2025 07:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Jun 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Notice to the head and secretary for not completing the work
महराजगंज। निचलौल विकास खंड के विशुनपुरा ग्राम पंचायत में ग्राम स्वच्छता कार्ययोजना के तहत बनाए जा रहे आरआरसी सेंटर का निर्माण अधूरा है। इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रसाद व सचिव आशुतोष कुमार दूबे को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकार श्रेया मिश्रा की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, बिशुनपुरा ग्राम पंचायत को वित्तीय वर्ष 2024-25 में आरआरसी सेंटर निर्माण के लिए 3,22,966 की क्रेडिट लिमिट जारी की गई थी। पीएफएमएस रिपोर्ट के अनुसार 3,21,974 की राशि व्यय कर ली गई है।
विज्ञापन

इसके बावजूद आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य 50 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। ठेकेदार ने पिलर खड़ा कर छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीर मानते हुए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की ओर से ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रसाद को तीन दिवस के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि में जवाब न मिलने की स्थिति में पंचायत राज अधिनियम की धारा 95 (1) (छह) के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।


निर्माण कार्य के लिए पूरा भुगतान होने के बावजूद स्थल पर कार्य अधूरा पाया गया है। मामले के प्रकाश में आने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव आशुतोष कुमार दूबे को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed