फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Notice to five officials absent

अनुपस्थित मिले पांच अधिकारियों को नोटिस

Wed, 06 Dec 2017 12:08 AM IST
maharajgang
maharajgang Updated Wed, 06 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
 Notice to five officials absent
‌िननिरीक्ष्‍ाण्‍ा - फोटो : amarujala

विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवां। डीएम वीके सिंह ने मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने गैर हाजिर पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन के अंदर जवाब न देने पर पर कार्रवाई की बात कही है।डीएम ने कहा कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं पाये जाने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा। गैरहाजिर अधिकारियों में सहायक निबंधक सहकारी समिति, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, उप संचालक/बन्दोबस्त अधिकारी शामिल है। 

डीएम वीके सिंह ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम ने शिकायतों का निस्तारण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिससे आमजन में यह विश्वास हो कि प्रशासनिक व्यवस्था उनकी शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। सीओ सुरेश कुमार रवि ने भी लोगों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण का आदेश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 127 शिकायती मामले दर्ज किए गए। इसमें से मौके पर राजस्व विभाग के 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया। संचालन एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर ने किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी राधेश्याम, सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, जिला परियोजना निदेशक जीपी गौतम, तहसीलदार राजेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, बीडीओ नौतनवां, एसडीआई संतोष शुक्ल मौजूद रहे।  सदर तहसील में मंगलवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस पर कुल 102 मामले आए। जिसमें से मात्र 13 मामलों का निस्तारण हो सका। 89 फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। सदर एसडीएम ज्ञानेश्वर ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि तहसील समाधान दिवस का आयोजन शासन की शीर्ष प्राथमिकता में से है। मौके पर सीओ सदर मुकेश प्रताप सिंह  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed