{"_id":"56eef21c4f1c1b3341f151c6","slug":"not-jewelers-celebrate-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स नहीं मनाएंगे होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर्स नहीं मनाएंगे होली
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर स्वर्ण व्यापारियों की बैठक के बाद कोतवाली पहुंचे सदस्य।
- फोटो : विनोद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफा व्यवसायियों की बैठक रविवार को हुई। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बंदी को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। नाराज व्यापारियों ने इस बार होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि हम सब एक हैं। किसी के झांसे में नहीं आने वाले नहीं हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती विरोध जारी रखेंगे। आंदोलन खत्म करने की बात गुमराह करने वाली है। 20 दिन और दुकानें बंद करनी पड़े तब भी फर्र्क नहीं। जिला अध्यक्ष ने स्वर्ण व्यवसायियों से अपील की है कि एकजुटता बनाए रखें और किसी के बहकावे में न आएं।
कहा कि सभी कारोबारी और कारीगर एकजुट होकर दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं। व्यवसायी साथ देंगे तो सरकार से अपनी मांगों को मनवा के ही रहेंगे। सर्राफा व्यवसायियों ने होली पर्व को न मनाने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने कहा कि होली खुशियों का पर्व है। जब हम सर्राफा व्यवसायी का खुशियां वित्तमंत्री अरुण जेटली ने छीन ली है। तो इस वर्ष होली पर्व को नहीं मनाएंगे। अनिरुद्ध वर्मा, विजय सोनी, काशीनाथ वर्मा, अनिल वर्मा, गणेश वर्मा, बसंत वर्मा, अच्छेलाल, ओम प्रकाश, राजन वर्मा के अलावा तमाम स्वर्ण व्यवसायी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक के बाद स्वर्ण व्यापारी कोतवाली पहुंचे। चरण शोभा के मालिक प्रदीप मोदी से मारपीट मामले में तहरीर दी। इससे पूर्व शनिवार को प्रदीप मोदी ने दुकान में घुस कर मारपीट के मामले में सोनार कल्याण समिति के पदाधिकारी पर मुकदमा दर्ज करने के लिए सदर इंस्पेक्टर को तहरीर दी थी। एक्साइज डयूटी के विरोध में दुकानें बंद करवाने के दौरान बृहस्पतिवार को झड़प हो गई थी। व्यापारी नेता पर केस दर्ज करने के मामले के विरोध में स्वर्ण व्यापारियों ने रविवार को तहरीर दी है।