{"_id":"6b074d3ad168102fee09763a","slug":"not-a-single-administrator-in-the-district-got-any-development-project-approved-for-their-own-village-maharajganj-news-c-206-1-go11002-190014-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छह माह का कार्यकाल बीता, प्रशासकीय भवनों तक सिमट गया विकास का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छह माह का कार्यकाल बीता, प्रशासकीय भवनों तक सिमट गया विकास का खाका
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो गया था। पंचायत चुनाव टलने के बाद शासन ने निवर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में तैनात किया, ताकि गांवों में विकास कार्य न रुके। अब छह माह का कार्यकाल पूरा होने को है, जिले के एक भी प्रशासक ने अपने गांव की किसी विकास परियोजना का अनुमोदन नहीं कराया।
शासन की मंशा थी कि प्रशासक कार्यकाल में गांवों में विकास की गति बनी रहे और प्रशासक अपने विवेक से गांव की जरूरत के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर भेजें। सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था जैसे बुनियादी कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। इसके लिए बकायदा शासनादेश जारी कर प्रक्रिया तय की गई थी।
प्रस्ताव पहले विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा होगा, वहां से परीक्षण के बाद डीएम की अध्यक्षता वाली समिति अनुमोदन देगी। लेकिन हकीकत यह है कि छह माह बीत जाने के बाद भी जिले की 500 से अधिक ग्राम पंचायतों में से किसी भी पंचायत से एक भी नया विकास प्रस्ताव डीपीआरओ कार्यालय में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
प्रशासकों ने अपने स्तर से कोई पहल ही नहीं की। जो भी कार्य वर्तमान में गांवों में चल रहे हैं, वह सिर्फ वही हैं जो विभाग की तरफ से पहले से तय योजनाओं का हिस्सा हैं। जैसे स्कूलों का कायाकल्प, एएनएम सेंटर, आंगनवाड़ी केंद्र और पंचायत भवनों का सुदृढ़ीकरण। पंचायत चुनाव न होने की दशा में प्रशासकों का कार्यकाल छह माह और बढ़ाए जाने की चर्चा है। हालांकि, अभी शासन से इस संदर्भ में आदेश नहीं आया लेकिन इसे तय माना जा रहा है।
निगरानी तक सीमित है भूमिका
प्रशासकों का कहना है कि इन कार्यों के लिए प्रस्ताव विभाग ने स्वयं तैयार किए हैं। प्रशासकों की भूमिका सिर्फ निगरानी तक सीमित है। नए कार्यों के लिए प्रशासक इसलिए आगे नहीं आ रहे, क्योंकि उन्हें लगता है कि प्रस्ताव की लंबी प्रक्रिया में समय लगेगा और तब तक चुनाव आ जाएंगे।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान रहते हुए जो प्रधान गांव में सक्रिय थे, प्रशासक बनने के बाद वे निष्क्रिय हो गए हैं। कई गांवों में नालियां चोक हैं, सड़कों पर गड्ढे हैं और पेयजल की समस्या बनी हुई है लेकिन प्रशासक स्तर से कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया।