फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   North Chowk Ranger Ravindra Pratap Singh said that the number of crocodiles has increased due to floods in the rivers coming from Nepal.

Maharajganj News: नौतनवा क्षेत्र में एक माह से दिख रहे दो मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 07 Oct 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
North Chowk Ranger Ravindra Pratap Singh said that the number of crocodiles has increased due to floods in the rivers coming from Nepal.
नौतनवा। चकदह गांव के शाहपुर टोले से पूरब जंगल के किनारे बघेला नदी में मगरमच्छों की संख्या बढ़ गई है। ग्रामणों का कहना है कि मगरमच्छ नदी से निकल कर आबादी की तरफ आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। लगभग एक माह से दो मगरमच्छ शाहपुर के पास दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव चकदह में अक्सर जंगली जीव दिख जाते हैं। तेंदुआ जंगल से निकल कर कभी मवेशियों तो कभी बकरियों को अपना शिकार बना लेता है। इस समय मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। ग्रामीण बंदेश्वर सिंह ,शिवनाथ ,दीपचंद, अनिल, विक्रम, राम बहाल, संजय ने बताया कि शाहपुर गांव के पास सड़क के किनारे गड्ढे में भरे पानी में एक माह से दो मगरमच्छ दिख रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तरी चौक रेंजर रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नेपाल से आई नदियों में बाढ़ आने से मगरमच्छों की बढ़ी है। बघेला नदी की कुंड में मगरमच्छों की संख्या अधिक हैं। मगरमच्छ घातक जलीय जीव है जो अचानक हमला करते हैं। ग्रामीणों को नदी में पशुओं को लेकर नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed