{"_id":"01176d4f5593afe504a9e48c67fd3e9a","slug":"nominations-will-be-four-blocks-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ब्लॉकों में होगा नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ब्लॉकों में होगा नामांकन आज से
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण के चार ब्लाकों के नामांकन पत्रों का दाखिला सोमवार को प्रारम्भ हो जाएगा जिसके लिए प्रत्याशी पर्चे खरीदने में किसी प्रकार का लेट लतिफी नहीं कर रहें। इस दौरान ब्लाकों में पर्चे खरीदने के लिए भीड़ लगी रहीं। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार पर्चा बिक्री के दूसरे दिन प्रधानी पद के लिए 181 और सदस्य पद के लिए 250 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। फरेन्दा ब्लाक में ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए दो दिनो में कुल 543 ग्राम प्रधान व 555 पर्चे पंचायत सदस्य के लिए पर्चे बिके। एडीओ पंचायत रामआसरे ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर विकास खण्ड के 76 प्रधान के पदों के लिए दो दिनों तक पर्चा बिक्री का काम हुआ जिसमें पहले दिन ग्राम प्रधान के 209 व दूसरे दिन 334 पर्चो की बिक्री हुई। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पहले दिन 179 व दूसरे दिन 376 पर्चा बिका। पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है। वही धानी ब्लाक से प्रधान पद के कुल 20 पदो के लिए पहले दिन 41 व दूसरे दिन 95 पर्चो की बिक्री हुई। वही ग्राम पंचायत के सदस्य के पहले दिन 41 व दूसरे दिन 140 पर्चे बिके। बृजमनगंज ब्लाक में कुल 421 ग्राम प्रधान के व 485 पर्चे सदस्य के बिक्री हुई।
इनसेट
पहले चरण के चार ब्लाकों में ग्राम प्रधानी के कुल 237 पदों के लिए होगा मतदान
फरेन्दा-76
पनियरा-75
बृजमनगंज-66
धानी-20
नो ड्यूज के नाम पर धन वसूली का आरोप
फरेंदा। ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधानी के चुनाव में पर्चा दाखिले के लिए जिला पंचायत द्वारा नो ड्यूज के नाम पर ज्यादा धन उगाही को लेकर सभी लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसका विरोध किए। खजुरिया निवासी विन्ध्याचल वरूण, अमरजीत यादव, राजेन्द्र यादव, अशोक चौधरी, चरन सिंह, धनंन्जय यादव आदि लोगों ने बताया कि नो ड्यूज के नाम पर कर्मचारियों के द्वारा धन उगाही की जा रही है। इसकी शिकायत सुनने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी ब्लॉक में मौजूद रहे।