{"_id":"67841351f42c94120d00a2a1","slug":"no-x-ray-facility-in-sadar-chc-patients-worried-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140365-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सदर सीएचसी में एक्स-रे की सुविधा नहीं, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सदर सीएचसी में एक्स-रे की सुविधा नहीं, मरीज परेशान
Mon, 13 Jan 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में एक्स-रे की सुविधा नहीं है। इससे मरीज परेशान हैं। उन्हें या तो जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है या निजी अस्पताल में एक्स-रे कराना पड़ रहा है। रोजाना करीब 10 से 12 मरीज एक्स-रे कराने के लिए इधर-उधर भटकते हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सदर सीएचसी में एक्स-रे की सुविधा का अभाव मरीजों के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है। सुविधा न होने के कारण मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। अंजीरा ने बताया मेरे बेटे के दाहिने पैर में चोट लगी थी। इलाज के लिए सदर सीएचसी पर लेकर गई, लेकिन वहां पर एक्स-रे कि सुविधा न होने के कारण निजी सेंटर पर एक्स-रे कराना पड़ा।
बिंदू देवी ने बताया कि बहू के हाथ में मोच आ गया था। उसे लेकर सीएचसी सदर में एक्स-रे के लिए गई थी, लेकिन वहां एक्स-रे मशीन उपलब्ध न होने के चलते जिला अस्पताल लेकर गई, जहां पर मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। जब एक्स-रे नहीं हुआ तो मजबूरन निजी सेंटर पर जाना पड़ा।
विज्ञापन
सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्रा ने बताया कि मरीजों को सभी प्रकार के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला अस्पताल नजदीक है। यहां पर एक्स-रे के लिए आने वाले मरीजों को सीधे जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।