{"_id":"617ee4523ed0ce7b7d0d51eb","slug":"no-enrtry-in-nepal-without-identity-card-maharajganj-news-gkp414973598","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज : भारतीयों के लिए नेपाल में प्रवेश के लिए पहचान पत्र अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज : भारतीयों के लिए नेपाल में प्रवेश के लिए पहचान पत्र अनिवार्य
Mon, 01 Nov 2021 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:21 AM IST
सार
नेपाल सरकार ने यह फैसला घुसपैठ पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से किया है।
विज्ञापन
सोनौली बार्डर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अब भारतीय नागरिक भी बिना पहचानपत्र दिखाए में नेपाल नहीं जा सकेंगे। नेपाल सरकार ने यह फैसला घुसपैठ पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से किया है। सरकार का मानना है कि भारतीय होने की आड़ में किसी अन्य देश का नागरिक नेपाल में प्रवेश कर सकता है। हाल ही में काठमांडू में 11 अफगानी नागरिक पकड़े गए थे, जिनके पास वैद्य कागजात नहीं था।
विज्ञापन
भारतीय नागरिकों के लिए भी पहचानपत्र अनिवार्य करने का प्रस्ताव नेपाल सरकार के गृह मंत्री बाल कृष्ण खान की अध्यक्षता में सीमा प्रबंधन और सीमा अपराध रोकथाम व नियंत्रण पर मंथन के लिए शुक्रवार को हुई केंद्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में आया था। बैठक में सेना, पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, राष्ट्रीय जांच विभाग और आव्रजन विभाग के अधिकारी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
उनका कहना था कि भारतीय नागरिकों की आड़ में तीसरे देश के लोगों के नेपाल में प्रवेश की आशंका है। इस पर अंकुश लगाने के लिए अफसरों ने भारतीय नागरिकों के नेपाल में प्रवेश के लिए पहचानपत्र अनिवार्य करने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर गृह मंत्री ने शनिवार को हस्ताक्षर कर दिया।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय की ओर से रविवार चारों सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन कार्यालयों को नए नियम पर अमल करने का सर्कुलर जारी कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बेलहिया नवीन पौडेल ने बताया कि नेपाल में प्रवेश के दौरान अब भारतीयों को भी अनिवार्य रूप से पहचानपत्र दिखाना होगा।