{"_id":"69ebd4cc312f28dcdc0592cb","slug":"nine-injured-pilgrims-were-brought-back-home-in-ambulances-five-returned-home-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176001-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घायल तीर्थयात्रियों को नाै एंबुलेंस से लाया गया स्वदेश, पांच घर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घायल तीर्थयात्रियों को नाै एंबुलेंस से लाया गया स्वदेश, पांच घर लौटे
विज्ञापन
मृतक निर्मला के परिजनों को समझती गांव की महिलाएं।
सोनौली। नेपाल के प्यूठान में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में घायल भारतीय के तीर्थयात्रियों को लाने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी रात लगा रहा। शाम से ही रात दो बजे तक एंबुलेंस के सायरन से सरहद गूंजता रहा। शुक्रवार की भोर में 9 एंबुलेंस से सभी घायलों को भारत लाया गया और बेहतर उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया।
वहीं, तीन साल की बच्ची की मौत प्यूठान जिले में होने के कारण उसका पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया गया और शनिवार को उसकी मां के शव के साथ भारत लाया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन एसडीएम नौतनवां नवीन कुमार के नेतृत्व में लगा रहा। एसडीएम नौतनव ने बताया कि बच्ची के शव बुटवल नहीं पहुंचने के कारण दोनों शव शनिवार को लाए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को जनपद के भिटौली के सेमरा राजा व पनियरा के सुखदेवपुर के 21 तीर्थयात्री नेपाल के स्वर्गद्वारी मंदिर दर्शन को जा रहे थे। प्यूठान जिले में नेपाली गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 30 फिट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में सेमरा राजा निवासी करननाथ की तीन वर्षीय बेटी काव्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।