फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   122.2 mm of rain in four and a half hours

Maharajganj News: साढ़े चार घंटे में 122.2 मिमी बारिश

Mon, 28 Sep 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
122.2 mm of rain in four and a half hours
महराजगंज। तीन दिन से भीग रहे जिले में शनिवार की शाम चार बजे से झूम के बादल बरसे। इस दौरान करीब साढ़े चार घंटे के बीच (शनिवार की शाम चार बजे से लेकर रात साढ़े आठ बजे) के बीच आंधी संग 122.2 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन


शनिवार की रात में हुई झमाझम बारिश के बाद रविवार की सुबह से ही आसमान साफ रहा। सूरज की तल्खी के बीच दिन का पारा 3.0 डिग्री सेल्सियस व रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अगर हम इस सीजन में हुई बारिश की बात करें तो एक जून से लेकर 27 सितंबर के बीच सामान्य बारिश 978.0 मिमी की तुलना में 943.2 मिमी बारिश हो चुकी है। जो कि सामान्य बारिश की तुलना में महज चार प्रतिशत कम है।
विज्ञापन


आज भी आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि रविवार को प्राप्त संख्यात्मक माडल, उपग्रहीय तस्वीर एवं अन्य मौमसी विश्लेषण के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठा गहरा अवदाब ओडिसा, छत्तीसगढ़, झारखंड होते हुए दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश होते हुए शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना हुआ था। वह डिप्रेशन में तब्दील होकर रविवार को उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए उत्तराखंड, राजस्थान व पश्चिम यूपी की तरफ चला गया। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से सोमवार को जिले में आंशिक बादल छाए रहेंगे। धूप-छांव के बीच दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस दौरान जिले में एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed