फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Newly elected office bearers of Civil Court Bar Association took oath

Maharajganj News: सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sat, 17 Jan 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Newly elected office bearers of Civil Court Bar Association took oath
सिविल कोर्ट बार एसोसियेसन के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी शपथ ग्रहण के दौरान प्रमाण पत्र के साथ। 
जिला जज अरविंद मलिक रहे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जिला जज अरविंद मलिक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा एवं महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

प्रधान न्यायाधीश रमेश दुबे ने उपाध्यक्ष अरविंद एवं घनश्याम तिवारी ‘रिंकू’ को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र सौंपा। अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में संयुक्त मंत्री पवन मिश्रा, अर्जुन, रंजीत गुप्ता व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अनिल तिवारी, अरुण कुमार, प्रमोद श्रीवास्तव, विजय सिंह, विनय पांडेय एवं हीरालाल चौरसिया ने शपथ ली। कनिष्ठ कार्यकारिणी में अर्चना प्रजापति, अभिषेक कुमार, अनुज विश्वकर्मा, गौरव तिवारी, दया सागर चौधरी व दुर्गेश श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। समारोह में शंभू शरण पाण्डेय, मूर्ति नारायण तिवारी, नरेंद्र श्रीवास्तव, फरेंदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह, महामंत्री अजीत मणि त्रिपाठी, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष करुणाकर त्रिपाठी, इंद्रासन सिंह, जितेंद्र सिंह, तारकेश्वर तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed