{"_id":"68e1809b5e8c536b75011757","slug":"new-rail-project-picks-up-pace-survey-for-land-acquisition-begins-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-161085-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नई रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नई रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे शुरू
विज्ञापन
रेल लाइन निर्माण के लिए एलाइनमेंट करते रेलवे कर्मी।
महराजगंज। जिले में प्रस्तावित नई रेल परियोजना ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इस परियोजना के तहत सेमराडाड़ी, मथुरा नगर और सिधवारी जैसे क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। रेल लाइन निर्माण के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण के लिए सर्वे कार्य शुरू हो चुका है, जिसमें प्रभावित किसानों के खेतों के गाटा नंबर, रकबा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को जुटाई जा रही है।
यह सर्वे कार्य परियोजना के दूसरे चरण का हिस्सा है, जिसके आधार पर प्रभावित किसानों को चिंह्नित किया जाएगा। इसके बाद पहली गजट अधिसूचना जारी की जाएगी जो परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की औपचारिक शुरुआत होगी। वर्तमान में 11 गांवों में अंतिम गजट की अधिसूचना जारी की जाएंगी।
जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित रेल लाइन जिले के सदर तहसील और फरेंदा तहसील के 53 गांवों से होकर गुजरेगी। सदर तहसील के जोगिया, घुघुली खुर्द, घघरूआ खड़ेसर, रामपुर बल्डिहा, मटकोपा, बरवा चमैनिया, पिपरा मुंडेरी, पिपराइच उर्फ पचरुखिया, हरपुर विशुनपुर, गबड़ुआ, धरमपुर, लक्ष्मीपुर, मनियार छपरा, अगया, कोदइला, दरौली, भिस्वा, शिकारपुर, वरवा विद्यापति, गौनरिया बाबू, रामपुर, सिसवा बाबू, मुजहना खुर्द, पड़री बुजुर्ग, सवना, बांस पार बैजौली, पिपरदेउरा, तरकुलवा, महुअवा, रुद्रापुर, रुधौली भावचक, सिसवा अमहवा, पकड़ी नौनियां, रम्हौली, कांध, पिपरा रसूलपुर, जंगल दुधई उर्फ चेहरी जैसे गांवों के साथ-साथ फरेंदा तहसील के रामनगर, खजुरिया, महदेवा, गोबिंदपुर, गोपलापुर, रूनुआ, परसिया बुजुर्ग, देउरवा, जंगल जोगिया बारी, अलहलिया महदेवा, गोपालपुर, सेमरा दाड़ी, मथुरा नगर, और सिधवारी जैसे क्षेत्रों में रेल ट्रैक बिछाया जाएगा।
विज्ञापन
इस परियोजना के तहत कुल 52.70 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण होना है। परियोजना के पहले चरण में 38 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसमें से 29 गांवों में प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष नौ गांवों में मुआवजा वितरण की प्रक्रिया अभी जारी है। अब तक कुल 443.88 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। यह मुआवजा प्रभावित किसानों की जमीन के मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया है, जिसमें भूमि की प्रकृति, उसका उपयोग और बाजार मूल्य को ध्यान में रखा गया है।
वहीं परियोजना के दूसरे चरण में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को और तेज किया गया है। पहले राउंड में छह गांवों खजुरिया, महदेवा, गोबिंदपुर, गोपलापुर, रूनुआ, और परसिया बुजुर्ग के लिए 20 ए की गजट अधिसूचना जारी हो चुकी है। इन गांवों में कुल 20.76 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी।