{"_id":"6a21df5ca0448840c10e8dd0","slug":"nepali-citizens-body-found-in-drain-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-178613-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाली में मिला नेपाली नागरिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाली में मिला नेपाली नागरिक का शव
विज्ञापन
ठूठीबारी। ठूठीबारी एसएसबी कैंप के समीप नाली में बृहस्पतिवार की सुबह एक नेपाली व्यक्ति का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति बुधवार की रात में ही नाली में गिर गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली के पानी से बाहर निकलवाया।
मृतक की पहचान योगेंद्र यादव (50) नेपाल नवलपरासी जिले के पाली नंदन गांव पालिका वार्ड नंबर-4, बरसारे थाना महेशपुर के रूप में हुई। बृहस्पतिवार की सुबह राहगीरों ने नाली में शव देखा। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने बताया कि योगेंद्र नशे का आदी था और अक्सर शराब पीता था। आशंका जताई गई कि शराब के नशे में होने की वजह से वह नाली से नहीं निकल सका।
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली के पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।