फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Negligence in cleaning the canal, crops submerged

जिम्मेदारों की लापरवाही से बर्बाद हुई किसानों की फसल

Sun, 10 Jan 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Negligence in cleaning the canal, crops submerged
नहर टूटने से सरसो के खेत में भरा पानी। - फोटो : MAHARAJGANJ
नहर की सफाई में लापरवाही, फसलें डूबीं
विज्ञापन

बसूली नहर से निकली गुरली माइनर हुई ओवरफ्लो
जिम्मेदारों की लापरवाही से बेलवा लालसा गांव के सिवान में लगी करीब तीस एकड़ फसल को हुआ नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के बसूली नहर से निकली गुरली माइनर जिम्मेदारों द्वारा ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के चलते ओवरफ्लो हो गई। जिसके चलते दर्जनों किसानों की बेलवा लालसा गांव के सिवान में लगी करीब तीस एकड़ फसल पानी में डूब गई। वहीं फसल बचाने के लिए परेशान किसान खुद श्रमदान कर पानी निकालने में जुटे हुए हैं। उधर, जिम्मेदार नहर में जेसीबी से सफाई करने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के किसान मृत्युंजय ने कहा कि जिम्मेदारों द्वारा ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए गुरली माइनर की सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया है। उनका आरोप है कि नहर की सिल्ट की आधा अधूरा सफाई होने से ओवरफ्लो हो गई, जिसके चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
किसान कुलदीप ने कहा कि जिम्मेदार द्वारा बसूली नहर से निकलने वाली गुरली माइनर की करीब साढ़े आठ किलोमीटर तक सिल्ट सफाई करनी थी, मगर आधा अधूरा सफाई कर छोड़ दिया गया। माइनर में पानी छोड़े जाने के बाद बेलवा लालसा के पास झाड़ियों से पानी ओवरफ्लो हो गया। हरिश्चन्द्र का कहना है कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते खेतों में पानी भर गया। खेत में पानी लगने के कारण गेहूं, तिलहन, दलहन सहित अन्य फसलें बर्बाद होने की ओर हैं। किसान जय कृष्णा का आरोप है कि ठेकेदार और जिम्मेदारों की मिलीभगत के चलते किसानों की फसल बर्बाद हुई है। क्योंकि जिम्मेदार सब कुछ जानने के बाद भी स्थलीय निरीक्षण तक की जहमत नहीं उठाए। जिसके चलते फसलें नुकसान हो गईं। सिचाई खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

साढ़े आठ किलोमीटर तक होनी थी सफाई
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बसूली नहर से निकलनी वाली गुरली माइनर की करीब साढ़े आठ किलोमीटर तक सफाई कराने के लिए ई टेंडर हुआ था। टेंडर के बाद ढाई मीटर चौड़ी माइनर की सफाई कराने के लिए करीब दो लाख रुपये एक ठेकेदार को मिला था, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते ठेकेदार माइनर की सफाई में घाटे की बात कहकर अधूरा सफाई कर छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइनर की सिल्ट सफाई के लिए ई टेंडर के द्वारा ठेकेदार को जिम्मेदारी दी गई थी। ठेकेदार माइनर की कुछ दूर सफाई कराने के बाद काम छोड़ कर चला गया, जिसके चलते सफाई अधूरी रह गई। सफाई न होने के कारण पानी ओवरफ्लो हो गया है। फिलहाल नहर की सफाई कराई जा रही है।
जगदीश, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed