फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   need o negative blood

Maharajganj News: हैलो सर... ओ निगेटिव खून की जरूरत है, नहीं भाई यहां नहीं है

Mon, 08 May 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
need o negative blood
ब्लड बैंक का भवन।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सिर्फ दो ग्रुप का छह यूनिट खून उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हैलो सर! ओ निगेटिव खून है क्या? हमारे ससुरजी एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पैर का आॅपरेशन होना है। रक्तदाता भी हमारे पास है। अगर ओ निगेटिव खून मिल जाता तो ऑपरेशन हो जाता। नहीं भाई ब्लड बैंक में केवल ओ पॉजिटिव का पांच और एबी पॉजिटिव का एक यूनिट खून बचा है।
जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में रविवार को दोपहर में लैब टेक्नीशियन रामाश्रय बैठे हुए थे। उन्हीं से फोन करने करने वाला बातें कर रहा था। फोन करने वाले ने कहा कि हम सिंदुरियां के अजय मौर्या बोल रहे हैं। हमारे ससुर मोहन कुशवाहा का पैर फैक्चर हो गया है। वह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर ऑपरेशन करने के लिए कह रहे हैं। इसके लिए दो यूनिट ओ निगेटिव खून की जरूरत है।
विज्ञापन

दो लोगों से बात भी कर चूका हूं। अगर खून मिल जाए तो यह लोग रक्त देने के लिए तैयार हैं। लैब टेक्नीशियन रामाश्रय ने तुरंत कई ग्रुुप में मैसेज किया। कई लोगों को फोन कर ओ निगेटिव खून देने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मिले। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक में केवल एबी पॉजिटिव एक यूनिट और ओ पाॅजिटिव पांच यूनिट रक्त बचा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि ब्लड बैंक में छह यूनिट खून बचा है। जल्द ही शिविर लगाकर खून एकत्र किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
950 यूनिट क्षमता के ब्लड बैंक में छह यूनिट खून
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की क्षमता 950 यूनिट की है, लेकिन यहां पर छह यूनिट ही खुन बचा हुआ है। अगर अस्पताल प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई तो यहां ब्लड यूनिट शून्य हो जाएगा।

..
ब्लड बैंक में नहीं शुरू हो पाई कंपोनेंट यूनिट
जिला अस्पताल के ब्लड बैंंक के सटे ही ब्लड कंपोनेंट सेपेशन यूनिट लगाया गया है। यहां मशीनें आ चूकी हैं, लेकिन संचालन शुरू नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट यूनिट अगर शुरू हो जाती तो यहां मरीजों को जरूरी तत्व के अनुसार रक्त मिल जाता। इससे एक यूनिट ब्लड से चार मरीजों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed