फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NCC cadets are dedicated to discipline and service to the nation: Manager

एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, राष्ट्र सेवा के प्रति होते हैं समर्पित : प्रबंधक

Mon, 03 Jun 2024 08:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Jun 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets are dedicated to discipline and service to the nation: Manager
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज में सोमवार को एनसीसी केडेटों में कार्यक्रम आयोजित कर कैंप प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने कैडेट्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रमाण पत्र पाकर कैडेटों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

प्रबंधक ने कहा कि कैडेट्स ने धनेवा धनेई में अनुशासन, साहस और समर्पण का परिचय देते हुए महाविद्यालय का नाम ऊंचा किया है। एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, सेवा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव का प्रतीक हैं। एनसीसी से जुड़कर युवा देश की सेवा करते हैं। एनसीसी कैडेट्स विभिन्न आपदाओं के समय भी सेवा कार्य में तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन

एनसीसी करने वाले युवाओं को नौकरी मिलने में भी सहयोग मिलता है। हर युवाओं को एनसीसी का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि वे एकता, अनुशासन और नेतृत्व को अपने जीवन का अंग बना सके। प्राचार्य डाॅ. अशोक भारतीय ने कैडेटों को एकता और अनुशासन की शक्ति के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बूथों पर रहकर दिव्यांग व वरिष्ठ जनों का सेवा कार्य करके समाज में अलग संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी डाॅ. संजय कुमार शर्मा, प्रबंधक सलाहकार आरबी यादव, आरएन सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर डाॅ. अभिमन्यु शर्मा, अरुण कुमार सिंह, जमुना निषाद, राजेश सिंह, अजय पांडेय, मुकेश यादव, अनूप कुमार, आदित्यनाथ चौरसिया, विजय यादव, रूपाली चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed