फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NBW issued against former sub registrar in rape case

Maharajganj News: दुष्कर्म के मामले में पूर्व सब रजिस्ट्रार के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी

Sat, 13 Apr 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 13 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
NBW issued against former sub registrar in rape case
-20 जून 2023 को दुष्कर्म मारपीट के मामले में दर्ज हुआ था केेस, आरोपी की गिरफ्तारी में शुरू से ही फंसता रहा पेच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पूर्व में तैनात रहे सब रजिस्ट्रार की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। उसके खिलाफ नान वेलेबल वारंट जारी हो चुका है। न्यायालय की ओर से जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गई है। 20 जून 2023 को दुष्कर्म, मारपीट के मामले में केस दर्ज हुआ था। पीड़ित युवती ने सदर कोतवाली में प्रकरण की शिकायत की थी। शुरुआत से ही इस प्रकरण में पुलिस नियम कानून का हवाला देकर कार्रवाई से बचती रही। सीजेएम न्यायालय ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए आरोपी पूर्व सब रजिस्ट्रार के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया है।
कुशीनगर जिले की एक युवती ने 20 जून 2023 को अपनी मां के साथ उप निबंधक कार्यालय पहुंची थी। उसने पूर्व परिचित तत्कालीन उप निबंधक से बातचीत करने का प्रयास किया, जहां पर मामला मारपीट में बदल गया। युवती का आरोप था कि वर्ष 2018 में उप निबंधक राकेश राम कुशीनगर में तैनात थे। उस समय वह जमीन के मामले में उनसे मिली थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। उप निबंधक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। वह बात करने आई तो मारपीट की गई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद उप निबंधक फरार हो गया। काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। न्यायालय से स्टे भी मिला था।
विज्ञापन

इस मामले में अधिवक्ता कैलाश अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी सब रजिस्ट्रार पूर्व में सदर में तैनात रहे। पीड़िता ने तत्कालीन सदर के सब रजिस्ट्रार पर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया था। मामले में केस दर्ज है। आरोपी के खिलाफ एनबीडब्लू जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed